मोरी uttarkashi,, पुलिस ने अफीम की अवैध खेती करने वाले आरोपी को दबोचा है। आरोपी के खिलाफ बीते वर्ष मई में थाना मोरी पर NDPS Act में मुकदमा दर्ज किया गया था। विधिक कार्यवाही गतिमान है।
जानकारी के अनुसार थाना मोरी पुलिस द्वारा अवैध अफीम की खेती करने के मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। आपको बताते चलें कि थाना मोरी के अन्तर्गत थुनारा गांव के सीदड़ नामे तोक में कुछ लोगों द्वारा बिना लाइसेंस के अवैध अफीम की खेती की जा रही थी। जिसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस व प्रशासन की टीम द्वारा मई 2023 में छापेमारी कर करीब 2 बीघा भू-भाग पर उगाई गई अफीम की खेती को नष्ट किया गया था। तथा अफीम की पैदावार करने वाले लोगों के विरुद्ध थाना मोरी पर NDPS Act की धारा 8/18 में केस दर्ज किया गया था। मामले को लेकर पुलिस द्वारा विवेचनात्मक कार्यवाही/छानबीन करते बीते दिवस देर सांय मामले में संलिप्त छोटू (30) पुत्र सजनू निवासी ग्राम थुनारा, मोरी उत्तरकाशी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
पुलिस टीम
- रणवीर सिंह चौहान- थानाध्यक्ष मोरी
- सिपाही प्रेम दौरियाल