Uttarkashiक्राइमपुलिसयूथ

DUKHAD : नौगांव–पुरोला मोटर मार्ग पर (थली सड़क) कार दुर्घटनाग्रस्त, युवक की दर्दनाक मौत

नौगांव uttarkashi,, नौगांव से पुरोला जा रही ऑल्टो कार (थली सड़क के पास) दुर्घटनाग्रस्त होकर खेतों में जा गिरी। हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन/परिचितों में मातम छा गया है। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे नौगांव से पुरोला जा रही ऑल्टो (UA07K0243) स्टेट हाईवे 17 पर थली सड़क के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर द्वार सेरी (नौगांव, देवलसारी, धारी गांव की तोक) के खेतों में जा गिरी। हादसे में गढ़ डाबरा (पट्टी गढ़/खाटल) तहसील बड़कोट निवासी आकाश/विशन (35) पुत्र सुंदर लाल की दर्दनाक मौत हो गई। कार में केवल चालक सवार था। सूचना पर पहुंची SDRF ने शव को खेतों से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए पुरोला पुलिस के सुपुर्द किया है। हादसे की सूचना मिलने के बाद से परिजनों/परिचितों का रो रोकर बुरा हाल है।

“परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। उसके बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया जायेगा। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है”। – SI राजेश कुमार, प्रभारी थानाध्यक्ष पुरोला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button