मोरी/पुरोला uttarkashi,, नशे पर M0RI/PUR0LA पुलिस का प्रहार, 535 GRAM भांग के साथ 2 पकड़े। आरोपियों के खिलाफ थाना मोरी पर NDPD एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया हुआ। विधिक कार्यवाही प्रचलन में है। 
उत्तरकाशी पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद में अवैध नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग एवं कार्रवाई की जा रही है। त्योहारी सीजन के दृष्टिगत पुलिस द्वारा सतर्कता बढ़ाते हुए नशे के अवैध कारोबार और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। इस क्रम में सीओ बड़कोट चंचल शर्मा के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष मोरी दीपक रावत के नेतृत्व में पुलिस द्वारा बीते दिवस शाम को चेकिंग के दौरान दो अलग-अलग मामलों में प्रभावी कार्रवाई की है। टीम ने मोरी-पुरोला रोड पर पेटियांना जाने वाले रास्ते के पास चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने स्कूटी संख्या UK 16F 1068 (होंडा डियो) से अवैध चरस का परिवहन कर रहे पंकज कुमार (20 वर्ष) पुत्र नीरज कुमार, निवासी ग्राम लखनवाला और अभिषेक (25 वर्ष) पुत्र मामचन्द, निवासी बैरागीवाला, थाना सहसपुर, देहरादून को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 535 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई। पुलिस द्वारा तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को सीज किया गया है। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना मोरी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। विधिक कार्यवाही गतिमान है।

अवैध खेती मामले में वांछित दो अभियुक्त भी धरे
थाना मोरी पर माह मई 2026 में अवैध अफीम की खेती के संबंध में पंजीकृत दो केसों में प्रकाश मे आये/वांछित चल रहे दो अभियुक्तों पालेश्वर(46 वर्ष) एवं रत्ना(53 वर्ष) को भी पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
पुलिस टीम (I)
- SI दीपक रावत, थानाध्यक्ष मोरी
- सिपाही अजय रमोला
- सिपाही बिशन
- सिपाही कवीन्द्र राणा
पुलिस टीम (II)
- SI दीपक कठैत, थानाध्यक्ष पुरोला
- HC अब्बल सिंह




