मोरी uttarkashi,, पुलिस ने 3.39 ग्राम स्मैक के साथ 1 युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना मोरी पर NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। विधिक कार्यवाही प्रचलन में है।
उत्तरकाशी पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते दिवस शनिवार को सीओ बड़कोट चंचल शर्मा के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष मोरी दीपक सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस द्वारा सांकरी-जखोल मोटर मार्ग पर चैकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान यहां से गुजर रहे गोपाल (23) पुत्र स्व. मनबहादुर, निवासी सांकरी को संदिग्ध पाते रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 3.39 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना मोरी पर NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलन है।
गिरफ्तारी टीम
- SI दीपक रावत, थानाध्यक्ष मोरी
- सिपाही अनिल
- सिपाही महिदेव सिंह




