Uttarkashi,, सतलुज जल विद्युत परियोजना नैटवाड मोरी परियोजना से प्रभावित ग्रामीणों ने बुधवार सायं क्षेत्रीय विधायक दुर्गेश्वर लाल के नेतृत्व में जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के साथ बैठक कर अपनी विभिन्न समस्याओं उनके समक्ष रखा। बैठक में विशेष रूप से भूमि के प्रतिकर, भूमि संबंधी विवादों तथा अन्य लंबित समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
परियोजना प्रभावितों द्वारा अपनी समस्याओं को गंभीरता से रखते हुए जिलाधिकारी से शीघ्र समाधान की मांग की गई। इस पर जिलाधिकारी ने सभी पक्षों की बात सुनने के बाद समस्याओं के समाधान हेतु एक समिति गठित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति में उप जिलाधिकारी पुरोला, प्रभावित गांवों के 3 प्रतिनिधि, परियोजना पक्ष के 3 प्रतिनिधियों को शामिल किया जाएगा। डीएम प्रशांत आर्य ने निर्देशित किया कि समिति संबंधित मामलों का परीक्षण कर 31 जुलाई तक समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।
ये रहे उपस्थित
एडीएम मुक्ता मिश्र, ब्लॉक प्रमुख मोरी रणदेव राणा, क्षेत्र पंचायत सदस्य हीरा सिंह नेगी, एसजेवीएन परियोजना प्रबंधक परियोजना से अमित शर्मा, नरेश गिरी सहित, बीडीसी सदस्य, पूर्व प्रधान डंगरा सहित बैनोल, देवरा, नैटवाड़, गैचवान गांव एवं अन्य प्रभावित गांवों के ग्राम प्रधान रहे।




