- राइका नौगांव के छात्र-छात्राओं को पुलिस ने पढ़ाया नशा, साइबर, सड़क एवं महिला सुरक्षा का पाठ
नौगांव uttarkashi,, जनपद में नशा, साइबर अपराध, सड़क सुरक्षा एवं महिला सुरक्षा के प्रति जनजागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस कप्तान कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के अन्तर्गत मंगलवार को चौकी नौगांव पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मंगलवार को चौकी प्रभारी नौगांव उपनिरीक्षक भूपेन्द्र रावत द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज नौगांव के छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी देते हुए उन्हें नशे एवं गलत संगति से दूर रहकर अपने लक्ष्य एवं कैरियर पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया गया। वर्तमान डिजिटल युग में साइबर अपराधों से बचाव हेतु सोशल मीडिया एवं ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का सावधानीपूर्वक उपयोग करने की सलाह दी गई तथा साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 की उपयोगिता के बारे में जानकारी प्रदान की गई। साथ ही छात्राओं को भी महिला सुरक्षा से संबंधित कानूनों, उत्तराखण्ड पुलिस ऐप, डायल-112 एवं महिला हेल्पलाइन-1090 के प्रभावी उपयोग के बारे में भी जागरूक किया गया। सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जानकारी देते हुए ‘गुड सेमेरिटन’ एवं ‘गोल्डन आवर’ की महत्ता समझाई गई तथा सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की समय पर सहायता करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्य रीना रावत, त्रेपन रावत, अवतार चौहान, प्रमोद रावत, मुख्य आरक्षी यातायात नरेश बड़ोनी, आरक्षी देवेन्द्र कुमार, महिला आरक्षी रंजीता सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ रहा।




