Uttarkashiक्राइमपुलिसयूथ

M0ri पुलिस ने 1 किलो 348 Gram भांग के साथ तस्कर दबोचा

मोरी uttarkashi,, पुलिस ने 1 किलो 348 ग्राम चरस के साथ एक तस्कर को दबोचा है। आरोपी के खिलाफ मोरी थाने पर NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। विधिक कार्यवाही प्रचलन में है। पुलिस कप्तान ने टीम की सराहना करते को 2500 रुपए का पुरस्कार दिया है।

उत्तरकाशी पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार रात्रि को सीओ जनक सिंह पंवार के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष मोरी दीपक रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चैकिंग अभियान चलाते बागी मौताड बैंड के पास से आयुष ठाकुर (22) पुत्र नारायण सिंह निवासी मेहूँवाला विकासनगर देहरादून को वाहन संख्या UK 14TA 2710 (स्विफ्ट डिजायर) से 1 किलो 348 ग्राम अवैध चरस की तस्करी करते गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर युवक के विरुद्ध थाना मोरी पर NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। विधिक कार्यवाही गतिमान है।

पुलिस टीम

  • ASI भगतराम नौटियाल
  • सिपाही अरविन्द असवाल
  • सिपाही सत्यपाल
  • सिपाही गणेश राणा
  • सिपाही अनिल तोमर

“होली के त्योहार को लेकर जनपद में पुलिस अलर्ट है, भीड-भाड वाले क्षेत्र में पुलिस गश्त/सक्रियता के साथ सभी अंतर्राज्यीय/अंतरजनपदीय बैरियर व पुलिस नाकों पर सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। त्योहार की आड में मादक पदार्थों की तस्करी व अवैध गतिविधियों को अंजाम देने वाले अराजक तत्वों पर पुलिस लगातार निगरानी बनाए है”। – कमलेश उपाध्याय, पुलिस कप्तान।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button