Uttarkashiप्रशासन

CDO जय भारत ने नौगांव BL0CK में संचालित 3 आउटलेट का किया निरीक्षण

नौगांव uttarkashi,, सीडीओ ने कृषि विभाग द्वारा नौगांव में संचालित आउटलेट का किया निरीक्षण।  उन्होंने ने कृषि गतिविधियों को ओर अधिक प्रभावशाली बनाने के निर्देश मुख्य कृषि अधिकारी को दिए हैं।

कृषि विभाग के सहयोग से विकास खण्ड नौगांव में संचालित 3K आउटलेट केन्द्र का मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह ने निरीक्षण किया। जिसमें कृषक उत्पादन संगठन (FPO) द्वारा किए जा रहे कृषि गतिविधियों को ओर अधिक प्रभावशाली बनाने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी ने मुख्य कृषि अधिकारी को दिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों की पैकेजिंग एवं ब्रांडिंग आधुनिक रूप से की जाए l जिससे उत्पादों की मांग बाजार में अधिक रूप से की जा सके l आजीविका गतिविधियों को प्रभावशाली बनाने के लिए विभिन्न संगठनों से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को समय- समय पर प्रशिक्षण के माध्यम से दक्ष बनाया जाए l ताकि वे आजीविका गतिविधियों को विस्तारित कर सके l

मुख्य कृषि अधिकारी एसएस वर्मा द्वारा अवगत कराया गया कि कृषि विभाग के अंतर्गत गठित पर्वतीय कृषि उत्पादक FPO में विकास खण्ड के 300 से अधिक कृषक के साथ – साथ एनआरएलएम की स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं भी जुड़े हैं, जिसमें उनके द्वारा उत्पादित कृषि उत्पाद जैसे परंपरागत फसलों के उत्पाद, लाल चावल, मिलेट्स, दाल, चुल्लू का तेल, सरसों कोदा, झंगोरा, कोणी आदि को बेहतर ग्रेडिंग, पैकेजिंग के साथ 3K आउटलेट के माध्यम से विपणन किया जा रहा है l साथ ही राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर के साथ विभिन्न पर्वों, मेलो में भी स्थानीय उत्पादों का विपणन किया जा रहा है, l

इस दौरान परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अजय सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी एसएस वर्मा, भूमि संरक्षण अधिकारी नौगांव हिमांशु उप्रेती, एवं जिला थीमैटिक एक्सपर्ट एनआरएलएम प्रमेन्द्र राणा, बीडीओ नौगांव प्रकाश पंवार रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button