Uttarkashiप्रशासनराजनीति

SDM की मौजूदगी में Nauga0n नगर पंचायत में चल रहा पार्षदों का धरना खत्म

नौगांव uttarkashi,, नगर पंचायत नौगांव में अध्यक्ष के खिलाफ चल रहा धरना अध्यक्ष विजय कुमार के लिखित आश्वासन के बाद रविवार को SDM बृजेश तिवारी के उपस्थिति में समाप्त हो गया है। आपको बताते चलें कि नगर पंचायत नौगांव के पार्षद अध्यक्ष की मनमानी के विरोध में कार्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन धरने पर चले गए थे। धरने पर बैठने वालों में सभासद ललित परमार, सुनील कोहली, कृष्ण मोहन चंद रमोला, सुनील कोहली, रोहित रावत, ललिता नौटियाल, सुनीता असवाल थीं।

पार्षदों का आरोप

नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा बोर्ड बैठक में बगैर प्रस्ताव पारित करवाए जा रहे कार्य ओ भी बिना सभासदों की सहमति के बाहरी लोगों को काम दिया जा रहा है।

“नगर पंचायत में सभी कार्य पारदर्शिता के साथ गतिमान है। पार्षदों की कुछ विसंगतियां थी, जिसको लेकर गतिरोध बना था। जिसे आज आपसी सहमति के बाद खत्म कर दिया गया है”। विजय कुमार, अध्यक्ष नगर पंचायत।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button