Uttarkashiक्राइमपुलिसप्रशासन

मोरी पुलिस ने 1 KG भांग के साथ नशे का सौदागर दबोचा

मोरी uttarkashi,, पुलिस ने 1 किलो 12 ग्राम चरस के साथ 1 को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना मोरी पर NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। विधिक कार्यवाही गतिमान है। पुलिस कप्तान कमलेश उपाध्याय ने उत्साहवर्धन करते  2500रु0/ का नकद पारितोषिक दिया गया।

ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन व नशामुक्त अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में अवैध नशा तस्करों पर उत्तरकाशी पुलिस का प्रहार लगातार जारी है। मोरी पुलिस की टीम द्वारा 1 किलो 12 ग्राम चरस के साथ 1 तस्कर को गिरफ्तार किया है।

सीओ बड़कोट देवेन्द्र सिंह नेगी के निकट पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष मोरी मोहन सिंह कठैत के नेतृत्व में मोरी पुलिस की टीम द्वारा एक सटीक जानकारी जुटाते मंगलवार को मोरी, देई झूला पुल के पास सूखा खड्ड से जयसिंह (47) पुत्र सिल्लीराम निवासी ग्राम मसरी थाना मोरी को अवैध चरस की तस्करी करते गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से 1.012 किग्रा चरस बरामद की गयी है। अभियुक्त चरस को स्वयं तैयार कर मुनाफे के लिए देहरादून क्षेत्र में बेचने की फिराक में था।

चरस की बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर उक्त अभियुक्त के विरुद्ध थाना मोरी पर 8/20 NDPS Act के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस टीम

  • मोहन सिंह कठैत थानाध्यक्ष मोरी
  • ASI अजीत बुटोला
  • सिपाही अनिल तोमर
  • सिपाही नितेश बिजल्वांण
  • सिपाही अरविन्द असवाल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button