Uttarkashiप्रशासनराजनीतिसामाजिक

Uttarkashi : आमजन की समस्या सुनने दूरस्थ क्षेत्र जखोल पहुंची जन–जन की सरकार, ग्रामीणों की 14 शिकायतों का समाधान

  • विधायक PUR0LA दुर्गेश्वर लाल बोले, सुशासन और विकास को नई दिशा प्रदान कर रहा है “जन जन की सरकार, जन जन के द्वार” अभियान

मोरी uttarkashi,, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार ‘‘जन जन की सरकार, जन जन के द्वार” अभियान के तहत राज्य में संचालित महत्वकांक्षी अभियान के अंतर्गत आज विकासखंड मोरी की न्याय पंचायत जखोल में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर एवं जन सुनवाई कार्यक्रम का पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल और अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र की उपस्थिति में आयोजित किया गया।

न्याय पंचायत जखोल में आयोजित शिविर और जन सुनवाई कार्यक्रम में पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल, एडीएम मुक्ता मिश्र की उपस्थिति में कुल 14 शिकायतें दर्ज हुई जिनमें से सभी शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शिविर में क्षेत्रवासियों द्वारा नेटवर्क कनेक्टिविटी की समस्या की शिकायत की जिस पर अपर जिलाधिकारी द्वारा कहा कि जल्द ही नेटवर्क कनेक्टिविटी की समस्या दूर की जाएगी। शिविर में ग्रामीणों द्वारा मोरी से जखोल मार्ग की खराब स्थिति की समस्या का मुद्दा उठाया गया जिस पर विधायक दुर्गेश्वर लाल द्वारा बताया कि मार्ग के सुधारीकरण के लिए बजट स्वीकृत हो चुका है उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को टेंडर प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। जल जीवन मिशन से संबंधित कुछ शिकायते जैसे टैंक अधिक दूरी पर बनाया गया और कुछ नल नहीं लगे संबंधित शिकायते दर्ज कराई जिस पर वन विभाग और जल संस्थान के अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया।

न्याय पंचायत जखोल में आयोजित शिविर में राजस्व विभाग द्वारा 65, ग्राम्य विकास विभाग द्वारा 12 बीपीएल कार्ड रिन्यू कर लोगो को लाभान्वित किया। पंचायतीराज विभाग द्वारा 15 परिवार रजिस्टर नकल, 20 जन्म और मृत्यु प्रमाण बनाकर योजनाओं की जानकारी दी। कृषि विभाग द्वारा 20 लोगो को योजनाओं की जानकारी एवं छोटे कृषि यंत्र व रसायन वितरित किए। उद्यान विभाग द्वारा 65 लोगो को योजनाओं की जानकारी दी गई। जिला सहकारी बैंक मोरी द्वारा 48 लोगो को बीमा और ऋण संबधी जानकारी दी। समाज कल्याण विभाग द्वारा 25 लोगो को योजनाओं की जानकारी प्रदान की। महिला बाल कल्याण विभाग द्वारा 35, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा 15 राशन कार्ड संबंधित कार्यवाही की। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 43 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाई वितरित की गई तथा आयुष विभाग द्वारा 45 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाई वितरित की। विद्युत विभाग द्वारा 02 शिकायतों में 01 का निस्तारण सहित विभागीय जानकारी एवं पशुपालन विभाग द्वारा 88 लोगो को विभागीय जानकारी देकर लाभान्वित किया। सेवायोजन विभाग द्वारा लोगों को कैरियर काउन्सलिंग की जानकारी प्रदान की।

पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य सीधे जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनना एवं उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है, जो सीएम धामी की जनसंपर्क और सुशासन को सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है उन्होंने कहा कि यह अभियान शासन और जनता के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य कर रहा है, जिससे विकास की प्रक्रिया गतिमान एवं पारदर्शी बन रही है।

ये रहे उपस्थित

मंडल अध्यक्ष दर्शन सिंह, ग्राम प्रधान भागचंद सहित अन्य, जनप्रतिनिधि अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र, SDM मुकेश चन्द रमोला, BDO शशिभूषण बिंजोला, न्याय पंचायत नोडल अधिकारी रजनीश स्वामी सहित अन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button