Dehradun,, देवभूमि उत्तराखंड खौफ के साए में, हर रोज हो रहे गोली कांड, पिछले 15 दिनों में राजधानी देहरादून में 5 लोगों को अपराधीनों ने गोलियों/धारदार हथियार से मौत के घाट उतार दिया। लगातार हो रही खूनी वारदातों से कानून–व्यवस्था पर गंम्भीर सवाल खड़े कर दिए हैं। गुरुवार को हल्द्वानी में पति–पत्नी की बेहरमी से हत्या ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी।
शुक्रवार सुबह फिर एक बार दिल दहला देने वाली वारदात ने देहरादून नगर को हिला के रख दिया। सिल्वर सिटी मॉल पर स्थित जिम में हर रोज की तरह कसरत करने आए 45 वर्षीय स्टोन क्रशर संचालक विक्रम शर्मा की अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी। मूल रूप से काशीपुर निवासी विक्रम शर्मा पिछले कुछ समय से देहरादून के रेसकोर्स में रह रहे थे। शुक्रवार सुबह वह रोज की तरह करीब 9 बजे जिम पहुंचे। डेढ़ घंटे की कसरत के बाद 10:30 बजे जैसे ही नीचे उतरे, वैसे ही फिराक में बैठे दो बंदूकधारी हमलावरों ने उन पर तीन गोलियां दाग दी। जिससे वह लहूलुहान होकर नीचे गिरे ओर दम तोड़ दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, शहर में हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए नाकेबंदी की गई है।




