Uttarkashiराजनीति

‘PUR0LA’ पालिकाध्यक्ष बिहारी लाल शाह का 1 वर्ष का कार्यकाल पूरा, श्वेत पत्र जारी कर गिनाए अपने कार्य

पुरोला uttarkashi,, पालिकाध्यक्ष बिहारी लाल शाह ने अपने 1 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर आज पत्रकार वार्ता बुलाकर अपने द्वारा किए गए कार्य गिनवाए। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि 1 वर्ष में नगर पालिका के सभी 7 वार्डों में जल निकासी प्रबंधन, पार्कों का सौंदर्यीकरण, रजत जयंती पार्क का निर्माण, नगर की दीवारों पर संस्कृति से जुड़ी कलाकृतियां, तिरंगा लाइटें, कुमोला रोड पर इंटर लॉकिंग टाइल्स, सार्वजनिक स्थलों पर वाटर कूलर, CCTV कैमरे, शौचालय निर्माण, आम रास्ते, हाईटेक लायब्रेरी का निर्माण/फ्री वाईफाई सहित अनेकों कार्य किए गए है, कुछ कार्य गतिमान है। जिन्हें जल्द ही पूरा कर जनता को समर्पित किया जाएगा। साथ ही नगर के अपने कार्यकाल के बचे 4 वर्षों में भव्य स्वरूप दिया जायेगा। यह सभी कार्य राज्य वित्त मदद से संपन्न हुए हैं। केवल 5 कार्य अवस्थापना मद से संपन्न हुए हैं। पालिकाध्यक्ष बिहारी लाल शाह ने नगर पालिका के खेल मैदान में चल रहे मेले में रवाईं की जनता से बढ़चढकर हिस्सा लेने की अपील की है।

ये रहे उपस्थित

इस दौरान पार्षद मनोज हिमानी, अंकित चौहान, रितेश गोदियाल, करुणा बिष्ट, पूनम नेगी, अनुराधा गुसाईं, ब्लॉक अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह नेगी, गोपाल केंतुरा, भूपाल सिंह गुसाईं, जगदेव नेगी, सोनू चढ्ढा रहे।

पालिकाध्यक्ष बिहारी लाल शाह के नेतृत्व में पालिका का 1 वर्ष शांति पूर्ण ढंग से संपन्न होने पर अध्यक्ष को पार्षदों ने फूलमाला पहनाकर टोपी/शॉल ओढ़कर सम्मानित किया। पार्षदों को ईओ प्रदीप दयाल ने फूल माला पहनाकर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button