- प्रमुख को वित्तीय पावर मिलने पर प्रधान/BDC बोले, 6 माह से ठप पड़े विकास कार्यों को अब गति देने की जगी उम्मीद
पुरोला uttarkashi,, प्रमुख निशिता शाह ने गुरुवार को वित्तीय/प्रशासनिक अधिकार बहाल होने के बाद कार्य करना शुरू कर दिया है। उन्होंने आज बीडीसी हाल में प्रधानों/क्षेत्र पंचायतों सदस्यों की बैठक लेकर विकास कार्यों को प्राथमिकता में रखते गति देने के लिए संगठित होकर कार्य करने की अपील की है।
प्रधानों/क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने प्रमुख के वित्तीय अधिकार बहाल होने पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि पिछले 6 माह से विकास कार्य ठप पड़े थे। जिसे अब गति मिलने की उम्मीद जगी है। वित्तीय अधिकार बहाल होने की घोषणा BDO पुरोला सुरेश चौहान ने की। इस दौरान पूर्व विधायक मालचंद, कविंद्र असवाल, चमन प्रकाश नौडियाल, पूरण सिंह राणा प्रमुख पति अंकित शाह, मोहित शाह सहित प्रधान/क्षेत्र पंचायत ओर समर्थक रहे।



