- यमुनोत्री का दौरा कर यात्रा ड्यूटी में तैनात सभी अधिकारी/जवानों को ब्रीफ कर बरसात सीजन में दिए सतर्कता बरतने के निर्देश
यमुनोत्री uttarkashi,, बरसात के सीजन को लेकर पुलिस कप्तान अर्पण यदुवंशी सजग हैं। उन्होंने शुक्रवार को यमुनोत्री धाम का दौरा कर यात्रा ड्यूटी में नियुक्त सभी अधिकारी/जवानों को ब्रीफ कर बरसात सीजन मे सतर्कता बरतने के दिए निर्देश दिए हैं। एसपी ने विपरीत परस्थितियों मे ड्यूटी पर तैनात जवानों की हौसला अफजाई भी की।
जनपद में पिछले कुछ दिनों से बारिश का दौर जारी है, लगातार बारिश/बरसात सीजन को देखते शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने यमुनोत्री धाम यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर यात्रा एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा गया। एसपी ने यात्रा रूट पर पड़ने वाले पुलिस बैरियर व चैक पोस्ट पर नियुक्त कर्मियों को बरसात सीजन के दौरान सुरक्षित यात्रा हेतु आवश्यक दिशा–निर्देश दिए। जानकीचट्टी में उनके द्वारा टोकन काउंटर, घोड़ा पड़ाव व फर्स्ट मेडिकल रिस्पॉन्ड केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा गया। एसपी ने यात्रा सीजन ड्यूटी में नियुक्त सभी अधिकारी/जवानों को पहले 2 माह के दौरान सुरक्षित व सुचारु यात्रा संचालन के लिए बधाई दी। एसपी ने जवानों को ब्रीफ करते बताया कि बारिश/बरसात के दौरान पहाड़ी मार्गों पर जगह-जगह लैंड स्लाइडिंग/भूस्खलन का खतरा बना रहता है। इसलिए बरसात के दौरान सभी अतिरिक्त सतर्कता व मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करें। साथ ही भू-स्खलन/आपदा प्रभावी क्षेत्र पर सावधानी रखें। उन्होंने श्रद्धालुओं की कम संख्या के होने के बावजूद भी ड्यूटी मुस्तैदी से करने, अत्यधिक बारिश, लैंड स्लाइडिंग व अन्य आपातकालीन स्थिति मे तुरन्त सूचनाओं का आदान-प्रदान कर तीर्थ यात्रियों को सुरक्षित स्थान रुकवाना सुनिश्चित करें। साथ ही रात्रि में यात्रा पूर्णतया बंद रखें। एसपी ने निर्देशित किया कि “अतिथि देवो भवः” की थीम पर कार्य करते यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की हर प्रकार से सहायता व मदद करें। एसपी ने यमुनोत्री पैदल मार्ग पर नियुक्त कर्मियों को विशेष सावधानी बरतने की हिदायत दी गई। साथ ही एसडीआरएफ व पुलिस जवानों को किसी भी आपदा व दुर्घटना पर तुरंत रिस्पांड करने के निर्देश दिए। एसपी ने यमुनोत्री धाम में माँ यमुना के दर्शन कर पूजा–अर्चना कर आशीर्वाद लिया। साथ ही स्थानीय लोगों व तीर्थ पुरोहितों से यात्रा का फीडबैक लेकर यमुनोत्री चौकी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।




