पुरोला uttarkashi,, राजकीय महाविद्यालय पुरोला का NSS शिविर का कुरड़ा गांव में शुभारंभ, स्वयंसेवकों ने लिया सेवा का संकल्प।
एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गौहर फातिमा एवं श्री भूपाल सिंह कार्की ने बताया कि यह विशेष शिविर 23 मार्च से 29 मार्च तक संचालित किया जाएगा।
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पुरोला की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर 23 मार्च से 29 मार्च तक राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कुरडा में आयोजित किया जा रहा है। शिविर का शुभारंभ सांस्कृतिक कार्यक्रमों और सेवा के संकल्प के साथ हुआ। शिविर के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए. के. तिवारी ने स्वयंसेवकों को समाज सेवा और अनुशासन का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि एनएसएस के माध्यम से विद्यार्थियों को देश सेवा और राष्ट्र निर्माण का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होता है। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित ग्राम प्रधान दीक्षा देवी तथा विशिष्ट अतिथि जयेंद्र सिंह रावत ने शिविर के आयोजन की सराहना करते हुए ग्रामीणों की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।




