Uttarkashiक्राइमप्रशासन

यमुनाघाटी में अगर इस तरह की गुणवत्ता से होंगे निर्माण कार्य तो कैसे साकार होगा ‘Naye Bharat’ का सपना? देखें वीडियो

बर्निगाड़ uttarkashi,, ईई सिंचाई विभाग पन्नी लाल शाह का गुणवत्ता विहीन कार्यों पर प्रहार, सुधार न करने पर कार्यवाही का अल्टीमेटम। स्थानीय लोगों द्वारा एसडीएम को की गई शिकायत के बाद हरकत में आया सिंचाई विभाग। विकासखण्ड नौगांव के बर्निगाड़ में ‘राज्य आपदा न्यूनीकरण मिटिगेशन मद’ में चल रहा है, बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य। इससे पहले आराकोट में भी कर चुके हैं, गुणवत्ता विहीन कार्यों पर प्रहार। जानकीचट्टी में भी घटिया काम? यमुनाघाटी में गुणवत्ता विहीन कार्यों के लिए आखिर कौन जिम्मेदार?

सिंचाई खंड पुरोला द्वारा आजकल डिविजन के अंतर्गत बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य कराए जा रहे हैं। लेकिन कही जगह कार्य गुणवत्ता विहीन हो रहे हैं। ताजा मामला विकासखंड नौगांव के बर्निगाड़ का है। जहां ईई पन्नी लाल शाह ने प्रशासन के निर्देश पर खुद मौके पर जाकर सीसी ब्लॉक तुड़वाए हैं। जो कि कार्य गुणवत्ता विहीन पाए गए। (पत्थरों से भरे सीसी ब्लॉक) उन्होंने ठेकेदार को कार्य की गुणवत्ता में सुधार न करने पर कार्यवाही का अल्टीमेटम दिया है। इससे पहले ईई द्वारा आराकोट में भी सीसी ब्लॉक तुड़वाए गए। कार्यों में गुणवत्ता बेहद खराब मिली थी। उसके बावजूद मामले का बीच का रास्ता निकाल कर रफा–दफा कर दिया गया। वहीं हाल ही में यमुनोत्री धाम के अंतिम पड़ाव जानकीचट्टी में हुए बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य भी गुणवत्ता विहीन हैं। यहां ठेकेदार द्वारा जो जाले (वायर केट) भरे गए हैं, वह अभी से ही गिर चुके हैं। अब सबसे बड़ा सवाल? यमुनाघाटी में जब इस तरह की गुणवत्ता से होंगे विकास कार्य, तो कैसे साकार होगा ‘Naye Bharat’ का सपना? आखिर यमुना घाटी में गुणवत्ता विहीन कार्यों के लिए कौन है जिम्मेदार? इतना ही नहीं शिकायतकर्ता अंकित सिंह द्वारा sdm बड़कोट को दिए पत्र के अनुसार ठेकेदार द्वारा यमुना नदी में खनन करने के लिए नदी का रुख इधर–उधर मोड़ा जा रहा है। जिससे खतरा बना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button