ऋषिकेश dehradun,, अवैध गतिविधियों के संचालन के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही न करने तथा चैकिंग अभियान में शिथिलता बरतने पर दून पुलिस कप्तान का कडा एक्शन, IDPL चौकी पर नियुक्त समस्त स्टाफ को किया निलंबित।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के दृष्टिगत लगातार सघन चैकिंग/सत्यापन अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार रात्रि को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को ऋषिकेश के एक होटल में बड़े स्तर पर जुआ खेलने की गोपनीय सूचना प्राप्त हुई। जिस पर एसएसपी दून द्वारा क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए गए। निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली ऋषिकेश पर गठित पुलिस टीम द्वारा हरिद्वार रोड मुर्गी फार्म के पास स्थित होटल नवरंग में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान मौके से जुआ सामग्री, नगद धनराशि, विभिन्न ब्रांड के शराब की बोतलों के साथ काफी संख्या में लोग जुआ खेलते गिरफ्तार किया गया। इस दौरान चौकी स्तर पर चैकिंग/सत्यापन अभियान के दौरान शिथिलता बरतने एवं लापरवाही परिलक्षित होने पर एसएसपी दून द्वारा चौकी आईडीपीएल पर नियुक्त समस्त स्टाफ को निलम्बित कर दिया गया। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने चौकी प्रभारी आईडीपीएल सहित 12 पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।




