Uttarkashiराजनीति

NAUGA0N भाजपा का प्रशिक्षण महाअभियान संपन्न, वक्ता बोले, भाजपा पद की नहीं, सेवा की पार्टी

नौगांव uttarkashi,, भाजपा नौगांव मंडल का 2 दिवसीय (2/3 अप्रैल) पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान संपन्न। कार्यक्रम के 7 सत्र आयोजित किए गए। जिसमें वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित कर उनका मार्गदर्शन किया। दोनों दिन कार्यक्रमों की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ शुरू हुआ। जिसके बाद कार्यकर्ताओं को भाजपा के सिद्धांतों, कार्यशैली के साथ केंद्र/राज्य सरकार के योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही पार्टी की 46 वर्षों की ऐतिहासिक राजनीतिक यात्रा का गौरवशाली इतिहास कार्यकर्ताओं के साथ साझा किया। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा पद की नहीं, बल्कि सेवा की पार्टी है। जो राष्ट्र को सर्वोपरि रखते समर्पण भावना से काम कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी विचारधारा को जन–जन तक पहुंचने का आव्हान किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य विजय प्रकाश बंधानी, नगर पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार, मंडल अध्यक्ष अमिता परमार, आनंदी राणा, कमला रावत, मीना रावत, विजय सिंह रावत, विजयपाल रावत, संदीप असवाल, अनित राणा, अभिषेक उनियाल सहित सैकड़ों भाजपाई रहे।

सत्र वाइज मुख्य वक्ता

प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर, राज्यमंत्री जगत चौहान, विधायक दुर्गेश्वर लाल, केंद्र सिंह राणा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, किसान मोर्चा जगमोहन चंद, जिला उपाध्यक्ष पवन नौटियाल।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button