Bageshvar,, बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार सहित उनके पांच साथियों को गिरफ्तार करने के मामले में बागेश्वर में दिनभर हाई बोल्टेज ड्रामा बना रहा। प्रशासन दिनभर मुस्तैद रहा तथा राजनैतिक गलियारों में गहमा गहमी रही। लेकिन देर सायं सीजेएम न्यायालय ने युवाओं के लिए राहत भरी खबर दी तथा सभी को बिना शर्त रिहा करने का आदेश दिया। युवाओं के अधिवक्ता हरीश जोशी ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में दलील दी कि युवाओं को गलत तरीके से गिरफ्तार किया गया है साथ ही अभिव्यक्ति की आजादी को कुचला जा रहा है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गुंजन सिंह की अदालत ने बॉबी पंवार सहित सभी युवाओं को बिना शर्त जमानत दी। जमानत पर बाहर आने के उपरांत सभी युवाओं ने न्यायालय का आभार जताते हुए कहा कि पुलिस ने उनकी आवाज को गांव–गांव तक फैला दिया है। अब वह पेपर लीक तथा युवाओं के साथ हो रहे अत्याचार को और अधिक मुखरता के साथ उठाने का काम करेंगे।
Related Articles
उत्तरकाशी PUR0LA की तेजस्वी बेटी दिव्या bijalwan ने अमेरिका में बढ़ाया uttarakhand और Bharat का गौरव
4 days ago
PUR0LA बाजार की जातर, तीसरे दिन की सांस्कृतिक संध्या की नाटी किंग विक्की चौहान ने लूटी महफिल
4 days ago

