बड़कोट uttarkashi,, पुलिस ने 709 ग्राम चरस के साथ 1 महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला के विरुद्ध थाना बड़कोट पर NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। विधिक कार्यवाही प्रचलन में है। SP कमलेश उपाध्याय द्वारा पुलिस टीम को 2500 रुपए के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
उत्तरकाशी पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस कप्तान कमलेश उपाध्याय द्वारा पुलिस को अवैध नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसने हेतु प्रभावी निगरानी/चैकिंग अभियान चलाकर लगातार कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में रविवार सायं को सीओ जनक सिंह पंवार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बड़कोट सुभाष चन्द्र के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सटीक जानकारी जुटाते चैकिंग के दौरान यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग, पाली गाड के समीप एक महिला उमा देवी (56 वर्ष) को 709 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर महिला के खिलाफ बड़कोट थाने पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। विधिक कार्यवाही जारी है।
पुलिस टीम
- SI भूपेन्द्र सिंह रावत
- सिपाही गौरव
- चालक सिपाही जयपाल
- सिपाही कविता




