Uttarkashiठेकदारराजनीति

ठेकेदार यूनियन PUR0LA के निर्विरोध अध्यक्ष बने बद्री प्रसाद नौडियाल, शीशपाल सचिव और दरमियान कोषाध्यक्ष 

पुरोला uttarkashi,, ठेकेदार यूनियन के अध्यक्ष बने बद्री प्रसाद नौडियाल। सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित हुए सभी पदाधिकारी। शीशपाल रावत सचिव और दरमियान परमार कोषाध्यक्ष चुने गए।

सोमवार को पुरोला ठेकेदार यूनियन के अध्यक्ष दयाराम नेगी की अध्यक्षता में एक बैठक आहुत की गई। जिसमें उन्होंने सबके सामने पूर्व का लेखा/जोखा प्रस्तुत किया। जिससे सभी संतुष्ट नजर आए। उसके बाद पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें बद्री प्रसाद नौडियाल को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। शीशपाल रावत को सचिव और दरमियान पंवार को कोषाध्यक्ष चुना गया। दिनेश चौहान को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई। जिसके बाद सभी ठेकेदारों ने पदाधिकारियों का फूलमालाओं से स्वागत कर सभी में मिष्ठान वितरण किया गया।

सुनें क्या कहा नवनिर्वाचित अध्यक्ष बद्री प्रसाद नौडियाल ने…

 

ये रहे उपस्थित : पूर्व अध्यक्ष मदन नेगी, गोविंद राम नौटियाल, मोहब्बत नेगी, भारत बडोनी, सेवाराम गैरोला, चमन नौडियाल, पूर्व प्रमुख लोकेंद्र रावत, हरीश बिजल्वाण, लोकेश उनियाल, गजेंद्र चौहान, सुरेन्द्र रावत, महेंद्र बोरा, गुलाब सिंह रावत सहित अन्य ठेकेदार रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button