मोरी uttarkashi,, अपने सेब के बाग में जा रहा मोरी विकासखंड के फिताड़ी गांव निवासी युवक पर भालू ने बोला हमला, गम्भीर घायल। घायल को परिजनों द्वारा पहुंचाया गया अस्पताल। उपचार जारी।
ग्राम प्रधान फिताड़ी कृष्णा राणा ने जानकारी देते बताया कि अनुरोध (24) पुत्र सिलदार सिंह राणा शुक्रवार सुबह बोसनी नामें तोक में स्थित अपने सेब के बगीचे में जा रहा था। इसी दौरान अचानक भालू ने उन पर हमला कर दिया। आसपास हो हल्ला होने पर भालू जंगल की तरफ भाग गया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को परिजनों ने लैंड स्लाइड होने के चलते सड़क मार्ग बंद होने के कारण डंडी के सहारे मुख्य मार्ग पहुंचाया। जहां से गोविंद पशु विहार के नैटवाड रेंज के रेंजर गौरव अग्रवाल ने अपनी गाड़ी में घायल को मोरी सीएचसी में ला रहे थे। इस बीच नैटवाड में एम्बुलेंस भी पहुंच गई। जहां से घायल को एम्बुलेंस में शिफ्ट कर दिया है। घायल को जखोल में प्राथमिक उपचार दे दिया गया है। CHC मोरी लाने के बाद डाक्टरों ने घायल के शरीर पर गहरे घाव होने के चलते देहरादून रैफर कर दिया है।
प्रधान का कहना है कि भालू के हमले की घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। उन्होंने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने तथा जंगली जानवरों से ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। साथ ही सड़क मार्ग को खोलने के लिए जेसीबी मशीन की तैनाती की मांग भी की।




