-
Harvard University में आयोजित Policy Hackathon 2026 में रही अव्वल
हार्वर्ड washington/ पुरोला uttarkashi,, जनपद के तहसील पुरोला के अंतर्गत पोरा गांव की तेजस्वी छात्रा दिव्या बिजल्वान ने शनिवार को अमेरिका की Harvard University में आयोजित Harvard India Conference के अंतर्गत हुए Policy Hackathon 2026 में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र एवं राज्य का गौरव बढ़ाया है।
यह प्रतियोगिता हर साल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जाती है, जिसमें प्रतिभागियों को समसामयिक सामाजिक एवं सार्वजनिक नीति से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर शोध-आधारित, व्यवहारिक और प्रभावी समाधान प्रस्तुत करने होते हैं। सीमित समयावधि में टीमों को समस्या का गहन विश्लेषण, नीति-प्रस्ताव तैयार करना तथा विशेषज्ञ जूरी के समक्ष प्रस्तुतीकरण देना होता है। कुमारी दिव्या ज्योति बिजल्वाण ने अपनी टीम के साथ मिलकर उत्कृष्ट शोध एवं नवाचार पूर्ण दृष्टिकोण के आधार पर एक प्रभावशाली नीति समाधान प्रस्तुत किया। जिसे निर्णायक मंडल द्वारा सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया। जिसके लिए उन्हें विजेता प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। दिव्या ने अपनी टीम के साथ भारत का प्रतिनिधित्व किया।
Harvard University विश्व की अग्रणी और प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थाओं में से एक है। यहां आयोजित इस प्रकार की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में विजय प्राप्त करना अत्यंत सम्मान और गर्व का विषय है।
तेजस्वी छात्रा दिव्या बिजल्वान की इस उपलब्धि के लिए परिवार/परिजनों एवं क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते इसे कड़ी मेहनत, समर्पण और मार्गदर्शकों के सहयोग का परिणाम बताया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह सफलता क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत सिद्ध होगी।




