बड़कोट uttarkashi,, बासुदेव प्रसाद डिमरी बने राज्य आंदोलनकारी संगठन यमुनाघाटी के अध्यक्ष और गणेश चंद रमोला सचिव चुना गया है।
रविवार को उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी संगठन तहसील बड़कोट की बैठक वरिष्ठ राज्य निर्माण आंदोलनकारी पृथ्वीराज कपूर की अध्यक्षता में आहुत की गई। नई कार्यकारिणी का निर्वाचन निर्विरोध किया गया। जिसमें सर्वसम्मिति से बासुदेव डिमरी को अध्यक्ष और गणेश चंद रमोला को सचिव बनाया गया। नई टीम ने संगठन के प्रति समर्पण भाव से कार्य कर जिसके लिए पृथक राज्य बनाया गया। उसके लिए हर सम्भव सहयोग करने का संकल्प लिया।
नई टीम
- अध्यक्ष : बासुदेव प्रसाद डिमरी
- सचिव : गणेश चंद रमोला
- उपाध्यक्ष : सरदार सिंह रावत/रुकम सिंह रावत
- कोषाध्यक्ष : पूरण सिंह चौहान
- संगठन मंत्री : वरदेव नेगी
- कार्यकारिणी सदस्य : अतोल रावत, वीरेंद्र पयाल, प्रताप रावत, भरत सिंह, बालगोविन्द डोभाल, सोबत सिंह, बीरबल भंडारी, बृजमोहन अग्रवाल, पूरन फरसवान, हरदेव सिंह, कबूल पंवार, तेग सिंह बिष्ट, सत्य प्रसाद लोहनी।




