Uttarkashiक्राइमप्रशासनराजनीति

M0RI फिताड़ी गांव अग्निकांड में 3 मवेशी जिंदा जले, 8 मकान और 6 कुठार नष्ट

DM प्रशांत आर्य और MLA दुर्गेश्वर लाल ने पीड़ितों के बीच पहुंचकर बांधा ढांढस, हर संभव मदद का दिया भरोसा

मोरी uttarkashi,, फिताड़ी गांव में बीती देर रात भीषण अग्निकांड की घटना हुई। जिसमें 8 आवासीय भवन और 6 अन्न भंडार जलकर नष्ट हो गए। हादसे में 3 गायों की भी आग की चपेट में आने से मौत हो गई। आपदा विभाग के मुताबिक आग लगने की घटना रात करीब 11 बजे की है। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी प्रशान्त आर्य ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एसडीआरएफ, राजस्व, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीमों को मौके पर रवाना करने के निर्देश दिए। राहत एवं बचाव टीमों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से आग को कंट्रोल किया और अब स्थिति पूरी तरह नियंत्रित है।

डीएम एवं विधायक ने प्रभावित परिवारों एवं ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों की मांग पर जिलाधिकारी ने आपदा के दृष्टिगत गांव में पानी की संचय की व्यवस्था के लिए टैंक निर्माण को लेकर सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि वाटर टैंक केवल आगजनी की घटनाओं से निपटने में ही सहायक नहीं होगा, बल्कि गांव के लोगों को नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को अगली जिला योजना में प्राथमिकता के आधार पर शामिल करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा राहत सामाग्री गांव पहुंच चुकी है और अहेतुक धनराशि वितरित कर दी गई है। तथा प्रभावित परिवारों को आवास बनाने के लिए जल्द धनराशि प्रदान कर दी जाएगी।

ये रहे उपस्थित : प्रमुख रणदेव सिंह राणा, एसडीएम मुकेश चंद रमोला, ग्राम प्रधान महावीर राणा, सुरेंद्र देवजानी, कृपाल सिंह राणा,  रमेश चंद्र आर्य, पर्यावरण विशेषज्ञ प्रताप मटूड़ा सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button