Uttarkashiक्राइमपुलिसप्रशासनयूथ

Nh yamun0tri पर डामटा के पास लगे स्टोन क्रेशर के निकट कार दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत

डामटा/नौगांव uttarkashi,, NH यमुनोत्री पर डामटा के निकट नेक्सोन कार दुर्घटनाग्रस्त। कार सवार दोनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत। डूईंक गांव के थे दोनों युवक। हादसे के बाद से परिजनों/परिचितों में शोक की लहर।

थानाध्यक्ष पुरोला दीपक कठैत के अनुसार शुक्रवार दोपहर यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर लगे स्टोन क्रेशर के निकट डूईंक गांव से मार्केट आ रही नेक्सोन कार (UK07HA3697) अनियंत्रित होकर यमुना नदी में जा गिरी। कार में चालक सहित दो युवक सवार थे। जिनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। शवों को निकालने के लिए SDRF द्वारा रेस्क्यू जारी। शवों का पंचायत नामा भर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जारी है। उसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

मृतकों के नाम

  • तुषार खत्री (25) पुत्र दिनेश खत्री निवासी डूईंक डामटा नौगांव।
  • अजय(26) पुत्र निज़ाम सिंह निवासी डूईंक डामटा नौगांव।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button