पुरोला uttarkashi,, पुरोला बाजार की जातर के तीसरे दिन की सांस्कृतिक संध्या विक्की चौहान और लोक कलाकारों के नाम। सांस्कृतिक संध्या का मुख्य अतिथि विधायक दुर्गेश्वर लाल और जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ। विक्की के गानों पर मेलार्थी खूब थिरके।
शनिवार को रवांई बसंतोत्सव/पुरोला बजार की जातर की सांस्कृतिक संध्या का विद्यालय दुर्गेश्वर लाल/जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा रवांई घाटी की सांस्कृतिक विरासत, त्योहारों, मेलों की परंपरागत मान्यता संरक्षण-संवर्धन को बनाए रखने का आह्वान किया। सांस्कृतिक संध्या में हिमाचली नाटी किंग विक्की चौहान “किंदी चली बांठिणी, किन्दी चली तू” मेरी बांठिण, मेरी बालमा व रूपी राणा की “सलारी -मलारी तु भेड़ वारी मिलने को आया” की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन कर खूब वाही, वाही बटोरी। मेले में लगी दुकानों में दूर दराज से आई महिलाओं की घरेलू एवं उपयोगी सामान खरीदा और मेलार्थियों चरखी, झूला, मिक्की माउस, ड्रैगन, ट्रैन का खूब लुफ्त उठाया। पालिकाध्यक्ष बिहारी लाल शाह में अतिथियों का मेले में पहुंचने के लिए आभार जताते मोमेंटो/शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मेले के तीसरे दिन मेलार्थियों की खूब भीड़ उमड़ी।
ये रहे उपस्थित
जिला पंचायत सदस्य विजय प्रकाश बंधानी, राजेश सेमवाल, गोविंद राम नौटियाल, लोकेंद्र कंडियाल, दिनेश उनियाल, कमले रावत, मदन नेगी, बद्री प्रसाद नौडियाल, राजपाल पंवार, नवीन गैरोला, अंकित पंवार, ओमप्रकाश नौडियाल, अंकित पंवार, दिनेश चौहान, दिनेश उनियाल, अनित राणा, मनीष राणा, समेत विभिन्न पार्टियों के पदाधिकारी व गणमान्य लोग, बड़ी संख्या में मेलार्थी रहे।




