Uttarkashiक्राइमपुलिसप्रशासन

डामटा/बर्नीगाड क्षेत्र में P0lice/प्रशासन की टीम ने 160 नाली पर उगाई गई अफीम की खेती की नष्ट, 4 पर केस दर्ज

डामटा/बर्नीगाड uttarkashi,, पुरोला P0lice/प्रशासन की टीम ने 160 नाली पर उगाई गई अफीम की खेती की नष्ट, 4 पर पुरोला थाने पर FIR दर्ज। विधिक कार्यवाही जारी।

उत्तरकाशी पुलिस की S0G यमुनावैली टीम ने डामटा/बर्नीगाड के दूरस्थ क्षेत्रों में रेकी कर अवैध अफीम के खेती का पता लगाया। जिसके बाद सीओ देवेन्द्र सिंह नेगी के पर्यवेक्षण मे तहसीलदार बड़कोट रेनू सैनी व थानाध्यक्ष पुरोला मोहन कठैत के नेतृत्व में गठित पुलिस, S0G व राजस्व की टीम द्वारा बीते दिवस सोमवार को  डामटा व बर्नीगाड क्षेत्र मे छापेमारी कर राजस्व क्षेत्र के ग्राम भौंती के आस-पास करीब 120 नाली भू-भाग तथा ग्राम सिगुंणी स्थित चीणाखेत तोक में करीब 40 नाली भू-भाग कुल 160 नाली(3.2 हेक्टेयर) पर अवैध अफीम/पोस्त की खेती का विनष्टीकरण किया गया। ग्राम सिंगुणी स्थित चीणाखेत तोक में करीब 40 नाली कृषि भूमि पर बिना लाईसेंस के अवैध अफीम पोस्त की खेती करने वाले 4 भू-स्वामियों अमर सिंह, राजेन्द्र सिंह, रणवीर सिंह व मैंदर सिंह के विरुद्ध थाना पुरोला पर धारा-8/18 NDPS Act मे अभियोग पंजीकृत किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही गतिमान है।

अफीम की खेती करने वाले अभियुक्तों का विवरण

  • अमर सिंह पुत्र तेग सिंह
  • राजेन्द्र सिंह पुत्र अमर सिंह
  • रणवीर सिंह पुत्र गुलाब सिंह
  • मैंदर सिंह पुत्र सीताराम सभी लोग ग्राम सिंगुणी थाना पुरोला के निवासी हैं।

पुलिस टीम

  • थानाध्यक्ष पुरोला मोहन सिंह कठैत
  • SI राजेश कुमार चौकी प्रभारी नौगांव
  • SI रतन सिंह बिष्ट चौकी इंचार्ज डामटा
  • HC अब्बल सिंह
  • HC राजेन्द्र सिंह
  • सिपाही रोशन तोमर
  • सिपाही देवेन्द्र कुमार
  • सिपाही रणवीर राय।
  • सिपाही कुलवीर भंडारी
  • S0G यमुनावैली

राजस्व टीम

  • रेनू सैनी, तहसीलदार बड़कोट
  • पटवारी बड़कोट शिवम सिंह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button