Uttarkashi,, रविवार दोपहर को जनपद में मौसम ने करवट बदली। जिसके बाद गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में सीजन का पहला हिमपात हो गया है। वर्तमान समय में गंगोत्री धाम एवं हर्षिल क्षेत्र अंतर्गत हल्की बर्फबारी हो रही है। वहीं दूसरी ओर यमुनोत्री धाम में भी बर्फबारी शुरू हुई है। अन्य सभी क्षेत्र में बादल लगे हैं। उच्च हिमालय में बर्फबारी होने के बाद निचले क्षेत्र में ठिठुरन बढ़ गई। लोग अंगीठी/अलाव का सहारा लेने को मजबूर हो गए हैं।
Check Also
Close