नौगांव uttarkashi,, क्रांतिकारी नेता, कामरेड (भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी) बलबीर सिंह रावत का गुरुवार को निधन हो गया। पिछले काफी समय से चल रहे थे अस्वस्थ। रावत ने उत्तरकाशी जनपद के तहसील बड़कोट नगर पंचायत नौगांव वार्ड–5 में अपने घर पर ली अंतिम सांस। परिजनों/परिचितों में छाया मातम। बलवीर रावत का शुक्रवार को यमुना नदी पर स्थित उनके पैतृक घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। निधन की खबर पाकर यमुनाघाटी में शोक की लहर छा गई। पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल, राज्यमंत्री जगत सिंह चौहान, राज्यमंत्री राजकुमार, पूर्व विधायक मालचंद सहित अन्य लोगों ने शोक व्यक्त किया है।
एक नजर कामरेड नेता पर बलवीर रावत पर …
विनम्र श्रद्धांजलि : बलवीर सिंह रावत एक ऐसे महान आंदोलनकारी जिनके ऊपर हम घंटों गहरी बात कर सकते है। कॉमरेड बलबीर रावत बचपन से ही एक आंदोलनकारी प्रवृति के व्यतित्व के रहे हैं। उन्होंने रवाईं घाटी में जिले की मांग को लेकर बड़कोट तहसील में 21 दिनों तक आमरण अनशन किया था, जिसके बाद उन्हें समिति का उपाध्यक्ष भी बनाया गया। इसके अलावा उन्होंने नशे के खिलाफ, महिला जागरुकता के लिए भी काम किया।