बड़कोट/मनकटिया Rudraprayag,, उत्तराखंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त है। बारिश के बाद जगह जगह भूस्खलन हो रहा है। कई मोटर मार्ग मलबा और बोल्डर आने से बंद है। सोमवार को सभी जिलों के डीएम ने ऐतिहातन स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। आज सुबह रुद्रप्रयाग जनपद के गौरीकुंड हाइवे पर स्थान मुनकटिया के पास बोलेरो वाहन सख्या (UK 11 TA 1100) के ऊपर मलबा/बोल्डर गिरने से 2 की दर्दनाक मौत हो गई। 5 लोग गंभीर घायल हो गए। जिनको हायर सेंटर रेफर किया गया है। अन्य का सोनप्रयाग में उपचार चल रहा है। वाहन में चालक सहित 11 लोग सवार बताए जा रहे हैं।
घायल का विवरण
- मोहित चौहान पुत्र श्री उपेन्द्र चौहान
- नवीन (35) रावत पुत्र जयेन्द्र सिंह रावत पता बडकोट उत्तरकाशी। (गम्भीर घायल)
- प्रतिभा (25) पुत्री गिरवीर सिंह पता – बडकोट उत्तरकाशी। (गम्भीर घायल)
- ममता (35) पुत्री चेन सिंह पता – बडकोट उत्तरकाशी।
- राजेश्वरी (35) पत्नी नवीन पता – उत्तरकाशी।
- पंकज (24) पुत्र हुकम सिंह पता – कोकमल्ला नन्दानगर , चमोली। (वाहन चालक)
मृतक के नाम
- रीता (30) पत्नी उदय सिंह पता बडकोट उत्तरकाशी।…
- चन्द्र सिंह (68) पुत्र कलम सिंह पता बड़कोट।