मोरी uttarkashi/विकासनगर Dehradun,, जनपद उत्तरकाशी के मोरी तहसील के भखवाड के पास (बीते सोमवार) चार दिन पहले ट्रॉली के माध्यम से नदी पार करते समय टौंस नदी में गिर जाने के बाद से लापता किशोरी का शव शुक्रवार को ईछाडी डैम के झील में मिला। पुलिस ने शव को विकासनगर में मोर्चरी रखवाया है।
शुक्रवार को ईछाडी डैम के झील में एक शव पानी में तैरता दिखाई दिया। सूचना पर पुलिस/SDRF मौके पर पहुंची व शव को झील से बाहर निकला। शव की शिनाख्त सबीना (16) पुत्री यासीन निवासी ग्राम भखवाड गांव थाना मोरी जिला उत्तरकाशी के रुप में हुई। परिजनों को सूचित किया गया है। शव को विकासनगर मोर्चरी रखवाया गया है।
ज्ञातव्य हो शबीना चार दिन पहले भखवाड के पास टौंस नदी पर लगी ट्रॉली के माध्यम से नदी पार कर रही थी। इसी बीच अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और नदी में जा गिरी। पुलिस/SDRF तब से उसकी खोजबीन में लगी थी।




