नौगांव uttarkashi,, उत्तरकाशी भाजपा द्वारा आज पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस नौगांव में भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अश्रपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी पदाधिकारियों ने उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद कर उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया है। उसके बाद नगर पंचायत नौगांव में जिलाध्यक्ष सतेंद्र राणा व विधायक दुर्गेश्वर लाल के नेतृत्व में महाजनसंपर्क अभियान के तहत लोगों को केंद्र सरकार के 9 वर्ष की उपलब्धियों को गिनाते केंद्र/राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी है। साथ ही 2024 के आम चुनावों के लिए मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार को प्रचंड बहुमत देने के लिए 9090902024 पर मिस कॉल के जरिए स्थानीय लोगों का समर्थन जुटाया।
ये रहे उपस्थित : मंडल अध्यक्ष संदीप असवाल, जगमोहन चंद, विजय सिंह रावत, dpc मेंबर विजयपाल रावत, जयवीर सिंह, उमेंद्र आष्टा, कुलदीप चौहान एवं प्रताप चौहान, अमीता परमार, बलदेव चौहान, पिंकी रावत एवं मनवीर वर्तवाल, सोबेंद्र रावत, सीमा परमार, श्याम लाल, जय सिंह, सुनील चंद, मोहन लाल, दीपक नौटियाल, मीना रावत, मनीष राणा, अजय रावत, कृपाल राणा, रमेश रावत, मनीष राणा, मनोज नौटियाल सहित अन्य कार्यकर्ता रहे।

भाजपा कालिंदी मंडल बड़कोट में जनसंघ के संस्थापक महान शिक्षाविद चिंतक राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव से लवरेज डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के दिन श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उसके बाद भारतीय जनता पार्टी के 09 वर्ष सफलतापूर्वक होने के पश्चात नगर पालिका क्षेत्र में महा जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम के तहत नगर के व्यापारियों/कारोबारियों के साथ बीजेपी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा 90 90 90 20 24 पर मिस कॉल कर भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाने को नगर पालिका क्षेत्र में भ्रमण किया है। इस दौरान व्यापारियों को भाजपा की नीति एवं रीति को अपनाने का आह्वान किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ नेता अतोल सिंह रावत, चंडी प्रसाद बेलवाल, मंडल अध्यक्ष मीनाक्षी रौंटा, मंडल महामंत्री अमित एवं परवीन, प्रताप सिंह रावत, उपेंद्र सिंह ज्याड़ा, ग्लोरिया, भरत सिंह रावत, शैलेंद्र सिंह चौहान, युवा मंडल अध्यक्ष नीरज चौहान, भाजपा नेत्री रेखा राणा, विनोद राणा, दीपेंद्र रावत, विनोद राणा सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 




