Uttarkashiक्राइमपुलिसयूथ

BARK0T पुलिस ने 735 GRAM भांग के साथ युवक दबोचा

बड़कोट/मनेरी uttarkashi,, पुलिस ने 2 भांग तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। विधिक कार्यवाही प्रचलन में है।

उत्तरकाशी पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार त्योहारी सीजन के दृष्टिगत पुलिस का सघन चैकिंग अभियान जारी है। चैकिंग के दौरान कोतवाली मनेरी क्षेत्र से 302 gram चरस के साथ एक युवक की गिरफ्तारी के बाद थाना बड़कोट क्षेत्र से भी एक चरस तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।

रविवार को सीओ बड़कोट देवेन्द्र सिंह नेगी के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष दीपक कठैत के नेतृत्व में बड़कोट पुलिस ने रविवार को चैकिंग के दौरान यमुनोत्री हाइवे पर पाली गांव जाने वाले तिराहे से राजकुमार (24) पुत्र रतनलाल निवासी ग्राम पलेठा नौगांव को 735 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध थाना बड़कोट पर 8/20 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही गतिमान है।

पुलिस टीम

  • SI भूपेंदर सिंह रावत
  • ASI कांतिराम
  • HC संजय
  • HC रघुवीर
  • सिपाही गौरव रावत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button