Uttarkashiकिसानपुलिसराजनीतिसंस्कृति

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने NAUGA0N में किया “विकसित कृषि संकल्प अभियान” का शुभारंभ

  • मंत्री जोशी बोले, प्रधानमंत्री के विकसित भारत 2047 विजन को साकार करने की दिशा में बड़ा कदम

नौगांव uttarkashi,, प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज उत्तरकाशी जनपद के रवाई घाटी अंतर्गत नौगांव स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में “विकसित कृषि संकल्प अभियान” का शुभारंभ किया।  इस अवसर पर ग्रामीणों ने कृषि मंत्री गणेश जोशी का पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का मंत्री ने अवलोकन किया और किसानों को सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं व तकनीकी जानकारियों को सराहा।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि यह अभियान किसानों के लिए एक ऐतिहासिक पहल है, जिसके माध्यम से वैज्ञानिक सीधे खेतों में जाकर किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी देंगे। उन्होंने बताया कि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में यह राष्ट्रव्यापी अभियान 29 मई से 12 जून तक आयोजित किया जा रहा है। कहा कि उत्तराखंड में इस अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा देहरादून के गुनियाल गांव से की गई। उन्होंने कहा कि राज्य के प्रत्येक जिले में प्रतिदिन तीन टीमें काम करेंगी, जो प्रतिदिन लगभग 600 किसानों से सीधा संवाद करेंगी। मंत्री जोशी ने विश्वास जताया कि यह अभियान कृषि क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देगा और फसल उत्पादन एवं उत्पादकता में अभूतपूर्व वृद्धि का कारण बनेगा।

ये रहे उपस्थित

विधायक दुर्गेश्वर लाल, भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र सिंह चौहान, पूर्व विधायक माल चन्द, सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, वैज्ञानिकों, कृषकों तथा भाजपाई बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कैबिनेट मंत्री जोशी ने अष्टादश महापुराण ज्ञान यज्ञ में की सहभागिता

उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने तीन दिवसीय टिहरी और उत्तरकाशी जनपद भ्रमण के अंतर्गत उत्तरकाशी के पुरोला स्थित खेल मैदान में आयोजित अष्टादश महापुराण ज्ञान यज्ञ में प्रतिभाग किया। इस धार्मिक आयोजन में उन्होंने 41 देव डोलियों और 31 व्यास गणों का आशीर्वाद प्राप्त कर समस्त प्रदेशवासियों के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने स्थानीय जनता और श्रद्धालुओं से भी मुलाकात की तथा इस आध्यात्मिक अनुष्ठान को देवभूमि उत्तराखंड की गौरवशाली परंपरा का प्रतीक बताया। मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति, देव आस्था और अध्यात्म में गहराई से रची-बसी है। ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान और मजबूत होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button