भटवाड़ी uttarkashi,, भालू ने महिला पर हमला कर किया लहूलुहान। गंभीर घायल महिला को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में किया गया भर्ती। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत गंम्भीर देखते हायर सेंटर रैफर कर दिया है।
जिला आपदा प्रबंधन से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर को तहसील भटवाड़ी अन्तर्गत ग्राम सेकु में प्यारदेई (65) पत्नी स्व रणजीत सिंह उम्र लगभग 65 वर्ष स्थान प्वालिया नामे तोक में काम कर रही थी। इसी दौरान भालू ने महिला पर हमला बोल लहूलुहान कर दिया। जिससे महिला गंम्भीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने घायल को जिला अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत गंम्भीर देखते एम्स ऋषिकेश रैफर कर दिया है। घटना की सूचना के बाद वन विभाग उक्त क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है। लगाते फायरिंग कर रहे हैं।



