Uttarkashiधर्म–कर्मसंस्कृति

NAUGA0N में भव्य ‘विराट हिन्दू सम्मेलन’ आयोजित #यमुनाघाटी

नौगांव uttarkashi,, शिव मंदिर के निकट खेल मैदान में संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में ’विराट हिन्दू सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने संघ की 100 वर्षों की यात्रा का वर्णन कर संघ स्थापना की पृष्ठभूमि, आवश्यकता, वर्तमान में संघ के अनुसांगिक संगठन, सेवा कार्य, संघ की शाखाओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में सभी लोगों को भगवान श्री राम का पटका भी पहनाया गया। इस दौरान जय श्री राम, जय कारा बिज बजरंगी, भेद भाव की करो विदाई, हिन्दू–हिन्दू, भाई–भाई के नारों से गुंजायमान रहा। सम्मेलन में सभी के लिए जलपान/भोजन की व्यवस्था भी की गई। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों, पूर्व सैनिकों को सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम में संगीत/भजन टीम लक्षमण चंद रमोला, रामस्वरूप थपलियाल, सुशील उनियाल, विजय रावत ने अपने हिंदू भजनों से सभी सनातनियों को भाव विभोर कर दिया।

रविवार को नगर पंचायत नौगांव के वार्ड–6 में स्थिति शिव मंदिर के निकट खेल मैदान में संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में विशाल “विराट हिन्दू सम्मेलन” का आयोजन किया गया है। हिंदू सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि स्वामी राजेश , राकेश उत्तराखंडी, जिला संघ चालक कबूल सिंह पंवार, महंत मोहन गिरी महाराज ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर स्वामी राजेश ने कहा कि अपने धर्म के लिए आपको अगर मारना भी पड़े तो, स्वर्ग ही जाओगे, लेकिन दूसरे धर्म में जाना मौत के समान है। धर्म ही मूल कारण, जब धर्म बचेगा तो देश बचेगा, इसलिए हम सभी हिन्दुओं को अपने धर्म का प्रचार–प्रसार करने के साथ इसकी रक्षा करनी चाहिए।

राकेश उत्तराखंडी संस्थापक रूद्रसेना देवभूमि उत्तराखण्ड हिमाचल ने कहा कि आज भारत विराट स्वरूप में खड़ा है, कि राम मंदिर पुनः स्थापित हुआ है। आज अगर RSS न होता तो भारत मुस्लिम राष्ट्र बना होता। उन्होंने स्थानीय युवाओं से बार्बर, मोबाइल रिपेयरिंग, कबाड़ का काम खुद करने का सुझाव दिया, ताकि यमुनाघाटी में समुदाय विशेष के लोगों का आवागमन न हो सके। जिससे हम अपनी मां/बेटी की रक्षा कर सकेंगे।

ये थे उपस्थित

जिला प्रचारक नवीन, नगर पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार, जिला पंचायत सदस्य विजय प्रकाश बंधानी, सेवानिवृत डॉ बच्चन सिंह रावत, राज्यमंत्री जगत चौहान, कथा व्यास मोहन उनियाल, विजय सिंह रावत, शशिमोहन राणा, विजय पाल रावत, जगदीश असवाल, जगजीवन बंधानी, जयदेव राणा, जागेश्वर नौटियाल, गजेंद्र नौटियाल, ललित परमार, सुनील कोहली, रोहित रावत, सुमन प्रसाद नौटियाल, संदीप असवाल, गोपाल डोभाल उर्फ गोलू, अभिषेक उनियाल, दीपक नौटियाल, रमेश रावत, विकास चौहान, आशा राम, भरत रावत, अनित राणा, अरविंद चौहान, रोहित रावत, विकास चौहान, ठाकुर जसवंत सिंह रावत, मोहन आर्य, अनिल कुकरेजा, आनंदी राणा, राम प्यारी देवी, हेमलता नौटियाल, सुनीता असवाल, रीना चुनार, कमला राणा, मीना रावत, प्रतिभा देवी, उज्वला देवी, सहित अन्य सनातनी रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button