Uttarkashiधर्म–कर्मसंस्कृतिसामाजिक

PUR0LA खेल मैदान (कथा पांडाल) में भव्य कलश यात्रा के साथ 11 दिवसीय अष्टादश महापुराण यज्ञ कथा का शुभारंभ

पुरोला uttarkashi,, नगर पालिका पुरोला के खेल मैदान में आज से क्षेत्रीय ईष्ट देव मटिया_महासु_ओडारू_जखंडी महाराज के सानिध्य में नगर में निकली भव्य कलश यात्रा के बाद 11 दिवसीय अष्टादश महापुराण यज्ञ कथा का पूजा-अर्चना के साथ शुभांरभ हो गया है। पहले दिन मुख्य व्यास पीठ पर विराजमान शिव प्रसाद नौटियाल ने यज्ञ में आमंत्रित देवी–देवताओं का टीका कर कुमुदेश्वर महाराज तथा कमलेश्वर महादेव व मां यमुना की पूजा व अर्चना कर पांडाल में आमंत्रित देव डोलियों आर्चायों, पंडितों का परिचय कराया व अष्टादश पुराण यज्ञ का विश्व शांति तथा मानव कल्याण को भगवान ब्रह्मा, विष्णु महेश की स्तुति श्रद्धालुओं को श्रवण कराई।

बुधवार को नगर पालिका पुरोला के वार्ड–7 में स्थित कुमुदेश्वर नागराज मंदिर से क्षेत्रीय ईष्ट देव मटिया महासु ओडारू जखंडी महाराज के सानिध्य में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा कुमोला रोड़, दुर्गा मंदिर मार्ग, मुख्य बाजार, मोरी रोड, छाडा बैंड होते हुए कमल गंगा के तट पर स्थित खेल मैदान (कथा पांडाल) पहुंची। जहां ठकराल, बनाल, पंचायतों, फतेह पर्वत नौगांव, बड़कोट, मुगर संती आदि विभिन्न पट्टियों से आमंत्रित शिरगुल महाराज, बौखनाग, भद्रकाली, सोमेश्वर, कौंल केदारी महाराज, शिकार नाग, लुद्रेश्वर महाराज, मां रेणुका एवं सुदूवर्ती गांव से आई 41 देव डोलियों, देव निशानों देवताओं पश्वाओं 51 वेदपाठी ब्राह्मणों, आर्चायों एवं मुख्य व्यास शिव प्रसाद नौटियाल ने कलश यात्रा का स्वागत पूजा-अर्चना के साथ 11 दिवसीय पुराण ज्ञान यज्ञ का विधिवत शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा व महापुराण यज्ञ सैकड़ों महिलाओं ने प्रतिभाग किया।

कलश यात्रा में यमुना पुत्र आर्चाय सुरेश उनियाल, व्यास गौतम कृष्ण महाराज, पालिकाध्यक्ष बिहारी लाल शाह, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष हरिमोहन नेगी, उपेंद्र सिंह असवाल, बृजमोहन सिंह सजवाण, जयेंद्र सिंह रावत, राधेश्याम बिजल्वाण व शेखर नौटियाल, ओमप्रकाश, नौडियाल, दयाराम उनियाल,मदन सिंह नेगी व घनश्याम नौटियाल, जगमोहन नौडियाल, बद्री प्रसाद नौडियाल, लोकेश उनियाल, अंकित पंवार/अन्य गणमान्य लोगों सहित सैकड़ों श्रृद्धालु रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button