पुरोला uttarkashi,, थानाध्यक्ष पुरोला दीपक सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस की नशे के सौदागरों पर कार्रवाई जारी है। पिछले 3 दिनों में नौगांव पुलिस ने 2 भांग तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचाया है। जिसके लिए पुलिस कप्तान कमलेश उपाध्याय द्वारा टीम की सराहना करते 2500 रुपए का नगद पुरस्कार दिया गया है। ज्ञातव्य हो एक दिन पहले पुलिस ने मोरी के ही एक अन्य युवक को करीब 500 ग्राम भांग के साथ नौगांव से गिरफ्तार किया था।
उत्तरकाशी पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस कप्तान कमलेश उपाध्याय द्वारा नशे के सौदागरों पर सख्त कार्रवाई करने के लिए अपने अधीनस्थों को जरूरी दिशा/निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में रविवार रात्रि को सीओ बड़कोट देवेन्द्र सिंह नेगी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष पुरोला दीपक सिंह रावत के नेतृत्व में नौगांव चौकी पुलिस टीम द्वारा सटीक जानकारी जुटाते नौगांव-विकासनगर मार्ग, बिल्ला खड्ड के पास चैकिंग अभियान चलाकर आर्यन (22) पुत्र बलदेव सिंह रावत मोरी 930 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर युवक के खिलाफ थाना पुरोला पर NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। विधिक कार्यवाही गतिमान है। पुलिस पूछताछ में युवक ने बताया कि वह चरस को मोरी क्षेत्र से लाकर देहरादून बेचने के लिए ले जा रहा था।
पुलिस टीम
- SI राजेश कुमार
- ASI विक्रम तोमर
- HC राजेंद्र कुमार




